, ,

राजस्थान। नई अरवड़ में रात्रि चौपाल आयोजित विधायक डॉ. बैरवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ग्राम रथ सोमवार शाम पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम नई..

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ग्राम रथ सोमवार शाम पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम नई अरवड़ पहुंचा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की उपस्थिति में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

रात्रि चौपाल के दौरान विधायक डॉ. बैरवा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, पेंशन, खेती की जमीन के रास्तों, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें रखीं।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बैरवा ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का समाधान शीघ्र संभव हो पाता है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश स्तरीय रथ यात्रा निगरानी समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ब्यावर देवी शंकर भूतड़ा, रथ यात्रा प्रभारी भीलवाड़ा आजाद शर्मा, राजेंद्र बोहरा, कैलाश धाकड़, रामलाल गुर्जर, महादेव गुर्जर, एसडीएम ओमप्रकाश, तहसीलदार रामदेव धाकड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor