, , , , , ,

राजस्थान। दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने पाकिस्तान से जुड़े एक आरोपी को निवाड़ी जिले के नैगुवा गांव से पकड़ा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। निवाड़ी-जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नैगुवा गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवक के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के संदेह पर दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई है। प्रत्यादर्शियो अनुसार ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी अनमोल पिता राजेश राय का पाकिस्तान से तार जुडे होने…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। निवाड़ी-जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नैगुवा गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवक के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के संदेह पर दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई है। प्रत्यादर्शियो अनुसार ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी अनमोल पिता राजेश राय का पाकिस्तान से तार जुडे होने का मामला सामना आया है।

जिसमें उसके द्वारा पाकिस्तान से कुछ लेनदेन कर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। वही स्थानीय  लोगों ने बताया की अनमोल राय छोटे से ही गांव में ही चोरियां करता था, जिससे ग्रामीण परेशान थे और चोरी होने की शिकायत उसके मां बाप से करने पर मां बाप के द्वारा उसको डाटा जाता था, लेकिन वह गांव में लगातार चोरिया करता था और करीबन 2 साल पहले वह दिल्ली मजदूरी करने के लिये चला गया, और वहां से लौटने के बाद वह अधिंकाश घर ही रहता था, घटना 5 मई की साय करीबन 7 बजे की है,

जब दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके घर से उसे दबोच लिया, लेकिन ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नहीं है की उसे किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, क्योकि उसे गिरफ्तार करने के बाद सीधे दिल्ली ले गई, वही सूत्रो की माने तो इनके तार पाकिस्तान से जुडे थे और यह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था, आरोपी की फेसबुक और इन्ट्राग्राम पर भी एक कटटा लिये हुये फोटो भी डाली गई थी।

वही दिल्ली क्राइम बांच की टीम ने दिल्ली में कुछ संदेहियो को भी पूछताछ के लिय बुलाया था, जिसमें उन्हे पता चला की आरोपी के मोबाइल की ऑडियो काॅलिग, बायस काॅलिंग, और ईमेल से पता चला की उसकी पाकिस्तान से बात होती थी, जिसकी रिकाॅर्डिग भी उन्हे सुनाई गई है। वही आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम रिमाण्ड में रखे हुये है।

पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया की दिल्ली की टीम यहां आई थी और उन्होने सूचना दी थी की दिल्ली में आरोपी के विरूद्व मामला पंजीवद्व है, जिसे वह गिरफ्तार करके दिल्ली ले जा रहे है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed