राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में ट्रांस्फोर्मेटिव ट्यूसडे के तहत विविध साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

IMG-20260804-WA0114

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2026 को शाहपुरा में स्थित राजकीय बालक उच्च

माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा मैं ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोंगा द्वारा विद्यार्थियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को बताया कि अपने शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए अगर हमें कोई बेड टच करें तो हमें अपने परिवार वालों को बताना चाहिए तथा चाइल्ड हेल्पलाइन

1098 पर कॉल करना चाहिए इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ, निखिल व्यास, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे इस शिविर में 250 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किया

About The Author