लेडीज सिलाई केंद्र का उद्घाटन

IMG-20260804-WA0115

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

कोटडी/आत्मनिर्भरता की पहल-रोजगारोन्मुखी विचारधारा का प्रवाहतहसील कोटड़ी के ग्राम माली खेड़ा अंचल में परमार्थ का प्रवाह देखने को मिला। मानव वृद्धि सामाजिक सेवा संस्थान के बैनर तले कोटडी तहसील के पूर्व सरपंच एवं संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज पेंटर द्वारा विकलांग बहन दुर्गा देवी वैष्णव को रोजगार हेतु सिलाई मशीन भेंटकर अपने ही मकान में लेडीज सिलाई केंद्र की शॉप खोलकर सौंपी। अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर गांव के पूर्व प्रधान जमुनालाल डीडवानिया, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन‌ व पूर्व सरपंच धर्मचंद जीनगर विशिष्ठ अतिथि थे। भीलवाड़ा के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज ने

रोमांचित करते हुए कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया। संस्थान की अध्यक्ष शांता देवी खाबिया, उपाध्यक्ष देवेंद्र खाबिया, मानव हितकारी संस्थान की मधु पांडे, सोनिया खाबिया,बिना खाबिया उपस्थित थी। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल के बुजुर्ग,युवा, माताएं, बहने बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

About The Author