पडरौना गुरुवार को होगा ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम, सदर विधायक मनीष जायसवाल सीधे सुनेंगे जनता की समस्या

IMG-20260722-WA0021

पडरौना, कुशीनगर। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद कराने के लिए निष्पक्ष हिन्दी दैनिक समाचार पत्र आज’ की ओर से बृहस्पतिवार को विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तकस्थान ‘आज’ ब्यूरो कार्यालय, पडरौना-रामकोला रोड, निकट एचपी पेट्रोल पंप के सामने

मौजूद रहेंगे सदर विधायक मनीष जायसवाल

विधानसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक 9838809417 नंबर पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक कॉल कर अपनी शिकायत, सुझाव या जनहित से जुड़ी समस्या सीधे विधायक तक पहुंचा सकता है।विधायक प्राप्त शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण हो सकेगा।

क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय में अधिक से अधिक संख्या में इस जनसंवाद से जुड़ें।

About The Author