उप्र। नवागत एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने संभाला कार्यभार, तहसील का किया निरीक्षण

IMG-20260722-WA0020

कप्तानगंज, कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर तमकुहीराज से स्थानांतरित होकर आईं आकांक्षा मिश्रा ने बुधवार को कप्तानगंज तहसील में उप जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसडीएम ने तहसील परिसर और कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने भूलेख अभिलेखागार सहित विभिन्न शाखाओं और पटलों की जांच की तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो।- सरकारी काम में किसी भी तरह की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करें और शासन की मंशा के अनुरूप जनता को बेहतर सेवाएं दें।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षा मिश्रा इससे पहले तमकुहीराज में एसडीएम थीं। उनकी कप्तानगंज में तैनाती के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीदें।

About The Author