, , , , ,

राजस्थान। चारागाह भूमि से अवैध मिट्टी दोहन का आरोप, विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाने की शिकायत

पण्डेर। क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में चारागाह भूमि से कथित रूप से हो रहे अवैध मिट्टी दोहन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की चारागाह भूमि पर पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकारी भूमि को नुकसान…

1 minute

Read Time

पण्डेर। क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में चारागाह भूमि से कथित रूप से हो रहे अवैध मिट्टी दोहन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की चारागाह भूमि पर पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकारी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है

तथा पशुओं के लिए उपलब्ध चराई क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात भी जेसीबी मशीनों एवं डंपरों की सहायता से मिट्टी का उत्खनन कर ईंट भट्टे तक पहुंचाया जा रहा था। बताया गया कि संबंधित ईंट भट्टा पूर्व प्रशासक ममता जाट के पति मुकेश जाट का है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 50 बीघा क्षेत्र में वर्षों से मिट्टी का दोहन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन की सूचना तत्काल पुलिस थाना पण्डेर को भी दी गई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया तो पूर्व प्रशासक ममता जाट के देवर लोकेश जाट द्वारा उन्हें धमकाए जाने का आरोप लगाया गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।ग्रामीण बालूराम, रामचंद्र, रामकरण, भंवरलाल, महावीर मीणा, रतनलाल, जयलाल, गोपाल, हंसराज, प्रभुलाल सहित समस्त ग्रामवासियों ने स्थानीय विधायक श्री गोपीचंद मीणा को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, चारागाह भूमि पर हो रहे

अवैध मिट्टी दोहन को तत्काल रोकने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सार्वजनिक भूमि को और अधिक नुकसान होगा तथा उन्हें जनआंदोलन का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed