रामकोला, कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देश के अनुपालन में तहसील कप्तानगंज मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में शुक्रवार (15 मई 2026) को अपराह्न 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कप्तानगंज द्वारा की जाएगी।
जारी पत्र के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। इसमें चकरोडों का चिन्हांकन एवं मिट्टी भराई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने, धारा-24 के आदेशों के अनुपालन का सत्यापन, वृक्षारोपण एवं जीओ टैगिंग के लिए स्थानों का चयन, तथा हेलीपैड हेतु उपयुक्त स्थल चयन जैसे विषय शामिल हैं।
इसके अलावा विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण तथा कृषक दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों—खंड विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल—को निर्देशित किया है कि वे अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट के साथ समय से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।















