, ,

राजगढ़। बच्चों के साथ-साथ मात पिता भी मन की शांति के लिए मूल्यनिष्ठ शिक्षा को धारण करें। -ब्रह्माकुमारी मधु दीदी l

बाल व्यक्तित्व विकास शिविर समर कैंप में विजेता बच्चों का लायंस क्लब द्वारा किया सम्मान l पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे बाल..

2 minutes

Read Time

बाल व्यक्तित्व विकास शिविर समर कैंप में विजेता बच्चों का लायंस क्लब द्वारा किया सम्मान l

पचोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे बाल व्यक्तित्व विकास शिविर समर कैंप के पांचवें दिवस बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लायंस क्लब की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं उनके माता-पिता उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगीनी ब्र.कु. मधु दीदी जिला संस्था प्रभारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह भदोरिया लायंस क्लब अध्यक्ष, रामभरोसा यादव न. प. उपाध्यक्ष, रामेश्वर दांगी विद्युत प्रबंधक, अरविंद भाई जी CA शिवम् गान्धी, हरीश मुंदेरियां, रमाकांत शर्मा ,राधेश्याम नागर, मुकेश पुस्पद पत्रकार बंधु उपस्थित रहे है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।

ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक की आवश्यकता है, जहां पुराने समय में नैतिक शिक्षा का अलग ही विषय होता है वह आज उसके शिक्षा पर जोर नहीं दिया जा रहा हमारे जीवन में मूल्य निष्ट शिक्षा की सभी को आवश्यकता है ल

हम विज्ञान से तरक्की को तो पा रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से पीड़ित होते जा रहे हैं। वह मानसिक शांति आपको ब्रह्माकुमारीज संस्थान में प्राप्त होगी।अरविंद भाई जी ने बताया कि बच्चों के लिए आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा के लिए ब्रह्माकुमारीज परिवार से जुड़ना चाहिए। विश्व की एकमात्र ऐसी संस्था है जो आध्यात्मिक और मूल्यनिष्ट शिक्षा पर जोर दे रही है

रामेश्वर दांगी ने बताया कि विश्व में 140 देश में आज संस्था निर्विघ्न रूप से चल रही है जिसका मुख्यालय राजस्थान के आबू पर्वत पर है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानती है और एकता, शांति का पाठ पढ़ाकर पूरे विश्व को एक जुट करने का कार्य कर रही है।रमाकांत शर्मा ने बताया कि मैं बचपन से ही संस्थान से जुड़ा हुआ हूं और मेरे बच्चों ने यहां आकर योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया है इसके लिए मैं ब्रह्माकुमारी दीदी का आभारी हूं।

हरीश मुंदरिया ने बताया कि मैं जब भी यहाँ आता हूं तो मुझे शांति का अनुभव होता है, मुझे यहां सच्ची पारिवारिक भासना आती है।

रामभरोसा यादव ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज संस्था सनातन धर्म को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है मुझे उनके सभी कार्यक्रमों से बहुत प्रेरणा मिलती है, मुझे बहुत गर्व होता है।

ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने सभी का आभार माना। मंच का सफल संचालन गिरिराज पाटीदार ने किया।

लायंस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed