,

पशुपालन विभाग ने चलाया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा एवं जंगल ईमिलिहां में पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। जिसमें विशेषकर सुअर पालन करने वाले पशुपालकों को पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने सुअरों को रिहायशी…

1 minute

Read Time

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा एवं जंगल ईमिलिहां में पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। जिसमें विशेषकर सुअर पालन करने वाले पशुपालकों को पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया।

पशुधन प्रसार अधिकारी ने सुअरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने,पशुबाड़े के आस -पास गंदा पानी व मल-मूत्र एकत्र होने से रोकने, साफ-सफाई के साथ नियमित किटाणु नाशक दवाओं का पशुबाड़े के आस पास छिड़काव करने एवं मच्छररोधी जाली से पशुबाड़े को ढकने के लिए सुझाव दिया।

पशुओं को नियमित टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। इन उपायों से ही संचारी रोग जैसे दिमागी बुखार, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस आदि से बचाव संभव है।बीमार पशुओं को अलग रखकर टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से आकस्मिक चिकित्सा हेतु एंबुलेंस सेवा का लाभ उठावें।

इस अभियान में पशुपालकों को कृमि नाशक दवाओं का वितरण एवं किटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया जिसमें सुनील कुमार एवं महेंद्र यादव ने विशेष सहयोग किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed