सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का गरिमामय आयोजन

IMG-20260925-WA0016

डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. दीपक सिंह मरावी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किये गए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और सेवा भाव की भूमिका पर दिया गया विशेष जोरदतिया (23 सितंबर 2026)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय

(जीएमसी), दतिया के लेक्चर थिएटर-02 (LT 02) में आज दोपहर 2:00 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण एवं विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं कॉलेज के डीन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. दीपक

सिंह मरावी रहे।समारोह को संबोधित करते हुए डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी ने सेवा, समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण को स्वास्थ्य सेवाओं की मूल आत्मा बताया और छात्र-छात्राओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल कछावा एवं डॉ. सोनाली

त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सोनाली त्रिपाठी (प्रदर्शक) द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्राध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

जिनमें डॉ. लक्ष्मण कैरा, डॉ. मनीष सचान, डॉ. प्रशांत हरित, डॉ. राजेश सिंह, डॉ सुमित सिन्हा, डॉ स्वाति, डॉ दिनेश, डॉ रंजना सहित अन्य संकाय सदस्य, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author