शाहपुरा में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 200 बालिकाओं को बांटी पाठ्य सामग्री
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाहपुरा शाखा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापपुरा (शाहपुरा) एवं श्रीमद् दयानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा में 200 छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर बैंक प्रबंधक सुमित गौतम ने बताया कि AU बैंक हमेशा ऐसी शैक्षणिक, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता आया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापपुरा शाहपुरा की प्रधानाचार्य ऊषा टेलर ने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्य सामग्री और अध्ययन किट उपलब्ध कराने के लिए AU बैंक प्रबंधन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
वही श्रीमद् दयानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा के रामप्रकाश काबरा ने बैंक द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत स्कूल के जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए यह कदम उठाया गया है उसको सराहा।
इस अवसर पर बैंक शाखा प्रभारी सुमित गौतम सहित बैंक स्टाफ अनुभव, लोकेश, रिषभ मौजूद रहे।