बीजों से स्वयं पौधे तैयार कर श्रेया ने राजकीय पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को जनअभियान बनाने की दिशा में कार्यरत ‘ग्रीन लिटिल बेबी’ के नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत के राष्ट्रीय हरित भारत अभियान के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय
(ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस), शाहपुरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से प्रेरित इस आयोजन में श्रेया कुमावत द्वारा स्वयं बीजों से तैयार किए गए छायादार एवं फल के पौधों का पशु चिकित्सालय परिसर में रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पशु
चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ के साथ मिलकर जामुन, करंज, पीपल, अर्जुन, गूलर, शीशम आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। श्रेया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है,
बल्कि प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह सहेजना और उसकी जिम्मेदारी लेना भी जरूरी है।श्रेया कुमावत लंबे समय से बीजों से पौधे तैयार कर उन्हें निःशुल्क वितरित करने तथा सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और देवस्थलों को हरित बनाने के लिए अभियान चला रही हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर ‘हरित भारत’ के
संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करना है।इस अवसर पर श्रेया ने कहा कि “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की नींव है।” उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विशेष अवसरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम में डॉ. दिलीप पांचाल, डॉ.
विजय टेलर, सुरेश जैन, शीलू कुमारी जाट, घनश्याम धाकड़, प्रदीप कुमावत, राधाकिशन कुमावत, सोनू धाकड़, ममता कुमारी रेगर, अंजू गुर्जर एवं कांता धाकड़ सहित पशु चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने श्रेया के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए हरित राजस्थान और हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।