,

राजस्थान। धाकड़ महासभा भारतवर्ष में बालूराम धाकड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष में शाहपुरा के बालूराम धाकड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर समाज में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष के राष्ट्रीय संरक्षक इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ (पूर्व जिला…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष में शाहपुरा के बालूराम धाकड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर समाज में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष के राष्ट्रीय संरक्षक इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ (पूर्व जिला प्रमुख, भीलवाड़ा) तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर (पूर्व संसदीय मंत्री एवं विधायक, खानपुर) के नेतृत्व में यह मनोनयन किया गया।

श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष के शाहपुरा तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि बालूराम धाकड़ लंबे समय से समाज हित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

उनके अनुभव, सकारात्मक सोच और संगठनात्मक क्षमता का लाभ समाज को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बालूराम धाकड़ समाज के नवाचार, सुदृढ़ीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने बालूराम धाकड़ का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed