शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) ब्लॉक शाहपुरा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माताजी का खेड़ा के सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहब्बत अली खान कायमखानी का सेवानिवृत्ति के अवसर पर अभिनंदन पत्र, साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर भावभीना सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मोहब्बत अली खान के लगभग 36 वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली को प्रेरणादायी बताया।
सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल बलाई, रकमा के वरिष्ठ जिला संरक्षक अब्दुल रहमान रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य रज्जब अली देशवाली, जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर, ब्लॉक संरक्षक हमीद खां कायमखानी, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल मजीद बागवान, ब्लॉक सचिव जीवण खां कायमखानी, जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ शाखा सचिव मोहम्मद अली मंसूरी, संगठन सचिव आसिफ पिनारा, हाजी सद्दीक रंगरेज,
शिक्षाविद् द्वारका प्रसाद जोशी,शूरवीर चौहान, धारा सिंह मीणा, ईश्वर मीणा, सुरेन्द्र मण्डेला, कैलाश जांगिड़, हेमराज खटीक, चांद खां कायमखानी, पत्रकार कमलेश अग्रवाल, पवन बसैर, विद्यालय स्टाफ, परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक विदाई के साथ सम्पन्न हुआ।















