शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-भीलवाड़ा जिले के मांडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मांडल स्थित कंचन फैक्ट्री के गेट नंबर-1 पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जमकर कहर बरपाया। ट्रेलर का तांडव: बेकाबू ट्रेलर सीधे फैक्ट्री के मुख्य गेट से जा टकराया।
बाइक सवार चपेट में: इस भीषण दुर्घटना में ट्रेलर ने सड़क से गुजर रहे तीन दुपहिया वाहन चालकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती: घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मांडल स्थित उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर अफरा-तफरी:हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मांडल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
वर्तमान में यातायात को सुचारू करने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद से प्रयास किए जा रहे हैं।















