भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने ग्राम पंचायत सरथला की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। काछोला – भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला भीलवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सरथला की विभिन्न वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण सेवा शिविर के शिविर प्रभारी शैतान सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

काछोला – भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला भीलवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सरथला की विभिन्न वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण सेवा शिविर के शिविर प्रभारी शैतान सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं।

कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं ! वार्ड संख्या 8 (एससी मोहल्ला) में अधूरी नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

पात्र परिवारों के आवासीय पट्टे जारी किए जाएं।प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र आवेदकों को स्वीकृति एवं लंबित किस्तों का भुगतान किया जाए।

पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।वार्ड संख्या 4 (राजपुरा) स्थित श्मशान घाट के लिए पिछले छह वर्षों से लंबित भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाए।

गुर्जर मोहल्ले में एमडीआर सड़क निर्माण के बाद नालियों का निर्माण कराया जाए।ग्राम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए राजपूत मोहल्ले में पेड़ों पर लटक रही सर्विस लाइन को तत्काल सुरक्षित किया जाए !मधुपुरिया गांव में नई आंगनबाड़ी व लक्ष्मणगढ़ में आंगनबाड़ी के लिए प्रस्ताव दिया ज्ञापन में चेतावनी दी गई

कि यदि इन जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान ग्राम सहकारी समिति सरथला अध्यक्ष राधेश्याम कंजर, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता

सीता राम गुर्जर, रतन गुर्जर, विक्रम सिंह, कालू सिंह, लक्ष्मण गुर्जर, भागुता बैरवा, राजू बैरवा, कालू बैरवा,किशन बैरवा, लाडू लाल बैरवा, सत्यनारायण गुर्जर,फ़ोरू गुर्जर एवं ग्राम पंचायत सरथला के ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed