दुर्घटना बीमा का 10 लाख का चेक नॉमिनी को सौंपाविधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया वितरण, बनास नदी में भैंसों को पानी पिलाते समय हुई थी मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीकमांडलगढ़ – राजगढ़ सहकारी समिति में बीमित घिसा पुत्र गंगाराम बैरवा के नॉमिनी को शनिवार को 10 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेवा सरकारी समिति राजगढ़ के सदस्य घिसा बैरवा निवासी कटारियों का खेड़ा की एक वर्ष पूर्व बनास नदी में भैंसों को पानी…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीकमांडलगढ़ – राजगढ़ सहकारी समिति में बीमित घिसा पुत्र गंगाराम बैरवा के नॉमिनी को शनिवार को 10 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेवा सरकारी समिति राजगढ़ के सदस्य घिसा बैरवा निवासी कटारियों का खेड़ा की एक वर्ष पूर्व बनास नदी में भैंसों को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

उनका राजगढ़ सहकारी समिति में दुर्घटना बीमा कराया हुआ था।बीमा क्लेम स्वीकृत होने के बाद शनिवार को 10 लाख रुपए का चेक नॉमिनी जगदीश चंद्र बैरवा को विधानसभा क्षेत्र मांडलगढ़ के विधायक गोपाल खंडेलवाल के हाथों सौंपा गया।

इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष मुकेश कुमार पाराशर, राजगढ़ व्यवस्थापक शंकरलाल सुथार, मनोज सनाढ्य, मुकेश व्यास, फोरूलाल मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक खंडेलवाल ने सहायक अधिशासी अधिकारी कल्याण मीणा, समस्त कार्यकारणी एवं जीएसएस व्यवस्थापक शंकरलाल सुथार द्वारा क्लेम निस्तारण में किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed