, ,

राजस्थान। केकड़ी में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 नाबालिग निरुद्ध, 15 मोटरसाइकिल बराम

दशाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। केकड़ी-जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। हर्षवर्धन अग्रवाला, पुलिस अधीक्षक – अजमेर इस संबंध में हर्षवर्धन अग्रवाला स्वयं केकड़ी पहुंचे…

2 minutes

Read Time

दशाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। केकड़ी-जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

हर्षवर्धन अग्रवाला, पुलिस अधीक्षक – अजमेर

इस संबंध में हर्षवर्धन अग्रवाला स्वयं केकड़ी पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महानिरीक्षक अजमेर रेंज के निर्देशानुसार जिलेभर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

ऐसे हुआ खुलासाजांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में नाबालिग लड़कों का एक गिरोह सक्रिय है, जो शादी समारोहों में वेटर का काम करते हैं और शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते हैं।इस पर पुलिस टीम ने कई दिनों तक शादी समारोहों में निगरानी रखी और संदिग्धों पर नजर बनाई।

04 मई को कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 144/26 व 145/26 में पूछताछ के बाद तीनों नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।

कई जिलों में फैला नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने केकड़ी, सरवाड़, मालपुरा, टोंक, जयपुर और अजमेर क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।

इसके अलावा गैंग का एक अन्य सदस्य, जो जयपुर में वांछित था, उसे जयपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

बरामद वाहननाबालिगों की निशानदेही पर कुल 15 बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें मुख्यतः हीरो स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स शामिल हैं।“पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

इस कार्रवाई में 3 नाबालिग बाल अपचारियों को निरुद्ध कर उनके कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शादी-विवाह समारोहों में वेटर का कार्य करते थे और वहीं से रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।यह गिरोह केकड़ी, सावर सहित आसपास के कई जिलों में सक्रिय था और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिसमें और भी वारदातों के खुलासे होने की संभावना है।”

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed