,

रामकोला विकास खण्ड में ब्लाक स्तरीय कृषक गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कुशीनगर के रामकोला विकास खंड परिसर में ब्लॉक स्तरीय कृषक गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गोंड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती,…

2 minutes

Read Time

कुशीनगर के रामकोला विकास खंड परिसर में ब्लॉक स्तरीय कृषक गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गोंड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

विशेषज्ञों ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और रबी फसल के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत बीजों, ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक कृषि यंत्रों और हरी खाद व कीट नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करने पर जोर दिया गया।

इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर तकनीकी खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना था। भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा ने खेती संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे फसल बीमा, कृषि ऋण और किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग, जैविक खेती, मृदा परीक्षण और सॉयल हेल्थ कार्ड के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई तकनीकों और योजनाओं को अपनाने का आह्वान किया गया। किसानों को कृषि को केवल जीवन यापन का साधन नहीं, बल्कि एक उद्योग के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे कृषि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

आयोजन में कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ महिला किसानों ने खाद की किल्लत और धान की खरीद को लेकर विरोध भी दर्ज कराया। इसके बावजूद, किसानों में आधुनिक खेती को अपनाने के लिए नई ऊर्जा और उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर राधेश्याम दीक्षित, मनोहर गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, यशपाल सिंह (सम्मानित किसान), सुचित शर्मा, नरीजन यादव, बच्चा राव (वि. वज्ञा० सहायक सेवरही कुशीनगर), प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, अर्जुन प्रसाद (ADO (Ag) प्रभारी बीज भण्डार), संतोष कुमार मारकण्डेय तिवारी (ATM), अनिल कुमार शमी (BTM), सुनील कुमार मौर्या (ATM) और सतीश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed