गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने किया सिक्स लेन फ्लाईओवर का भव्य उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने आज गोरखपुर के बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन फ्लाईओवर का फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया।इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से शहरवासियों को लंबे समय से झेल रहे ट्रैफिक जाम
से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेगोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व पार्षद राजू सिंह, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।