केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग को लेकर जावर में युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आज जावर नगर में भी युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर परिषद जावर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य के नेतृत्व में युवाओं ने मुख्य बाज़ार और गांधी चौक से रैली निकालते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की माँग को लेकर नारेबाज़ी की।
इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुँचे, जहाँ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात युवाओं ने बाइक रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुँचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री की है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। साथ ही उन्हों