रामकोला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 300 जोड़े हुए एक साथ, अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय
रामकोला, कुशीनगर।
नगर पंचायत रामकोला के कसया रोड स्थित एक निजी मैरिज लॉन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया।कुल 300 जोड़े 272 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ।
आकर्षण का केंद्र दीपक और राविया खातून का अंतरधार्मिक विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया, जिसकी पूरे कार्यक्रम में खूब चर्चा रही।लोकगीतों से माहौल लोकगायिका सृष्टि दुबे ने विवाह गीत और लोकगीत प्रस्तुत किए।
उनके गानों पर लोग देर तक झूमते रहे।भीड़ और गर्मी से परेशानी खराब मौसम और उमस भरी गर्मी के कारण जगह कम पड़ गई, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंडने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब परिवारों और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, विजय खेतान, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह “लक्ष्मण”, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, बीडीओ विजय सिंह, भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, मनोहर गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया।