मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में गूंजीं शहनाइयां सामूहिक विवाह में 113 जोड़े बने जीवनसाथी, सांसद ने दिया आशीर्वाद।
कुशीनगर पडरौना विकास खंड के रामकोला रोड़ पर स्थित पार्थ रिजॉर्ट लॉन में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया।
कुल 113 जोड़े लक्ष्य 200 जोड़ों का था। इसमें 87 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह और 26 मुस्लिम जोड़ों का ईस्लामी परंपरा से निकाह संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें आर्थिक मदद और सामाजिक सम्मान दोनों मिलता है।गायिका सृष्टि दुबे और उनके साथियों की प्रस्तुतियों ने समारोह का माहौल उत्सवमय बना दिया।योजना के तहत पात्र नवदंपतियों को:₹64 हजार की सहायता राशि सीधे वधू के बैंक खाते
में₹21 हजार की गृहस्थी और उपहार सामग्री ₹15 हजार विवाह आयोजन पर खर्चकुल मिलाकर सरकार बेटियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत कराने में मदद कर रही है।
परियोजना निदेशक प्रत्यूष सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, बीडीओ अखंड प्रताप सिंह, पुनीत यादव, ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मननजय तिवारी ने किया।