नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व गृहमन्त्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न इन्दिरा गाँधी की पुण्यतिथि “राष्ट्रीय संकल्प दिवस ” एवं पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती “राष्ट्रीय एकता दिवस ” के अवसर पर पुष्पांजली सभा का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय बालाजी की छतरी पर मनाया गया।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की मिसाल रहीं इंदिरा गांधी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि रियासतों के एकीकरण के उनके अटूट प्रयासों के कारण उन्हें “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है। यह उपाधि उनके दृढ़ संकल्प और राजनीतिक कौशल को दर्शाती है कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल,
पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमजान खान कायमखानी, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, गांधी दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रहड़ शंकर रैगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरतराम जाट,रमेश शर्मा, जगदीश शोत्रीय,
महामंत्री आनंद सेठी, पार्षद डॉ इशाक खान मुबारिक हुसैन रंगरेज, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, शंकर खटीक, सद्दीक पठान, मदन सर्वा रजत जेन, धनराज जीनगर, रामचन्द्र बैरवा, गुड्डू खा कायमखानी सलीम खान, अमजद खान उपस्थित रहे।




