अपराध (क्राइम ) मध्यप्रदेश

अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई शासकीय भूमि

राजगढ़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खिलचीपुर श्रीमती अंकित जैन ने बताया कि गुरुवार को जीरापुर तहसील के ग्राम गागोरनी स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 284/2, रकबा 0.121 हेक्टेयर को प्रशासनिक टीम द्वारा गुरुवार को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

इस दौरान तहसीलदार जीरापुर, थाना प्रभारी जीरापुर, पुलिस बल एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में कार्यवाही की गई।

उक्त भूमि पर इब्राहिम पिता पीरू खाँ, जाति पिंजारा द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाते हुए भूमि को पुनः शासकीय कब्जे में लिया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा भूमि पर “यह शासकीय भूमि है” का होर्डिंग लगवाया गया।

About The Author