यूसीईईओ स्तर पर किशोरी मेला आयोजन

IMG-20260915-WA0032

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में किशोरी मेला लगाया गया।प्रतिभागी: विद्यालय की छात्राएँ एवं शिक्षकगणराज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026–27 में विद्यालय में किशोरी शैक्षिक उत्सव (किशोरी मेला) का आयोजन किया गया।

किशोरी मेला विद्यार्थियों में सीखने, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, समस्या-समाधान एवं सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं सृजनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करना तथा सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी एवं गतिविधि आधारित बनाना है।कार्यक्रम का

शुभारंभ प्रधानाचार्य महोदय सुरेंद्र सिंह बारेठ द्वारा किया गया। छात्राओं को किशोरी मेले के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर मॉडल, प्रोजेक्ट, चार्ट, शैक्षिक सामग्री एवं गतिविधियाँ तैयार कीं।आयोजित प्रमुख

गतिविधियाँप्रारंभिक श्रेणी की छात्राओं के लिए निम्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं—1. जोन-(6-8) – हिन्दी से संबंधित मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियाँ, टेंस अपोजिट वर्ड, नाउन ,प्रोनाउन, पर्यायवाची शब्द आदि 2. जोन-2 – गणित से संबंधित गणितीय अवधारणाओं एवं गतिविधियों का प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन जल चक्र वाटर हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक यूज नहीं 3. जोन-3 – सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक

परिप्रेक्ष्य से संबंधित प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुतियाँ।_दस्तावेज छात्रवृत्ति संबंधी योजनाएं बाल अधिकार कैरियर संबंधी जानकारीमाध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं द्वारा—(9-12)हिन्दी/अंग्रेजी/दस्तावेजों पर समझ आधारित गतिविधियाँ।_अलंकार, टेंस, हिंदी व्याकरण ,कैरियर संबंधी जानकारीगणित एवं विज्ञान के मॉडल एवं प्रयोग_प्लास्टिक रिव्यूज, डिजास्टर मैनेजमेंट जल

चक्र पर्यावरण प्रदूषण पर्यावरण संरक्षण।स्कॉलरशिप एवं योजनाओं की जानकारी।सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं पर प्रस्तुतियाँ। स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी कैरियर शामली जानकारी बाल अधिकारबाल अधिकार एवं सुरक्षा से संबंधित गतिविधियाँ।कैरियर एवं भविष्य की तैयारी से

संबंधित जानकारी।छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए।छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट के बारे में निर्णायक दल एवं उपस्थित विद्यार्थियों के समक्ष जानकारी देते हुए विषय की अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। इससे छात्राओं में

आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संचार कौशल, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास हुआ।विद्यालय स्तर पर प्रस्तुत मॉडलों एवं गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया तथा उत्कृष्ट

प्रस्तुतियों का चयन आगामी स्तर के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कक्षा 6 से 8 में जॉन -1 हिंदी गणित विषय में योग्यता शर्मा कक्षा 7 प्रथम स्थान हिमांशी वैष्णव कक्षा 6 द्वितीय स्थान पर रही। जॉन 2 विज्ञान गणित में बुलबुल तेली कक्षा 8 प्रथम स्थान राशि बासिठा कक्षा 6 द्वितीय स्थान पर रही। जॉन 3 सामाजिक विज्ञान में कोमल कहार कक्षा 7 राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय

कलिंजरी गेट प्रथम स्थान पर रही। भूमिका कोली कक्षा 8 द्वितीय स्थान पर रही।इसी तरह सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में जोन -1 कृतिका नाई कक्षा 11 प्रथम स्थान पर सुमन तेली कक्षा 11 द्वितीय स्थान पर रही। जॉन-2 लक्ष्मी सेन कक्षा 10 प्रथम स्थान पर रही अस्मायरा पठान कक्षा 10 द्वितीय स्थान व पलक कोली कक्षा 12 द्वितीय स्थान पर रही। जॉन -3 में हेजल पठान कक्षा 9 प्रथम स्थान पर रही एवं नेहा

खटीक कक्षा 11 द्वितीय स्थान पर रही। सभी छात्रों को पारितोषिक मोमेंटो टिफिन बोतल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी इंदिरा जैन ने दी। कार्यक्रम में अधीनस्थ चार विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के निर्णय शिमला पारीक, भगवत सिंह एवं शकुंतला मीणा। कार्यक्रम की समस्त

जानकारी तबस्सुम खान के द्वारा बालिकाओं को दी गई।निष्कर्ष-किशोरी शैक्षिक उत्सव छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस आयोजन से छात्राओं को करके सीखने, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने तथा अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का

अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यालय में आनंदमय, गतिविधि आधारित एवं समावेशी शिक्षण वातावरण को सुदृढ़ किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य महोदया द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

About The Author