शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड,नाली व चौधरी पेट्रोल पम्प से मणियार कॉटेज तक नाले का निर्माण

IMG-20260811-WA0022

कॉलोनी में हेण्डपम्प व चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप आदि का अभाव

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/भीलवाड़ा रोड चौधरी पेट्रोल पम्प व मणियार कॉटेज के पास वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड व नालियां नही होने के कारण बरसात के दिनों में रास्ते मे बहुत कीचड़ हो जाता जिसके कर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।जब कॉलोनी वासी व उनके बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए अपने घरों से बाहर विद्यालय कर लिए निकलते है तो कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है बच्चे-बच्चियों के जूते-ड्रेस सब कीचड़ में हो जाते है।

कॉलोनी वासी भी जब मजदूरी के लिए बाहर निकलते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।हमारे घरों से भी नहाने,कपड़े धोने व बतर्न धोने का जो पानी आता है तो वह भी कॉलोनी की सड़क पर फेल जाता है जिससे भी कीचड़ होने से कॉलोनी वासियो को बहुत परेशानी होती है।कीचड़ के कारण मच्छरों से भी बहुत बड़ा खतरा पैदा हो रहा है जिससे कभी भी किसी भी कॉलोनी वासियो को डेंगू जैसी बीमारीया हो सकती है।

अभी थाने से चौधरी पेट्रोल पम्प तक जो डिवाइडर बनाया गया है उसके पास भी सड़क किनारे नाला बनाया जाए जिससे कॉलोनी के पानी की निकासी हो सके।कॉलोनी के आगे से भी बरसात के समय सारा पानी मेंन रोड पर ही आता है इसलिए नाला बनाना बहुत आवश्यक है।शांति विहार कॉलोनी वासियो का कहना है कि मौहल्ले में रोड लाईट भी नही है जिससे रात को पूरी कॉलोनी अंधेरे में रहती है।रात को कोई चोर उच्चका भी आ जाये तो भी पता नही चलता है।

इसलिए कॉलोनी में लाईट की समस्या का भी समाधान किया जाए।वार्ड नम्बर 12 शांति विहार कॉलोनी में पीने के पानी की भी बहुत समस्या है यहा अभी भी चम्बल का पानी नही पहुच पाया है और ना ही इस कॉलोनी में कोई हेण्डपम्प है जिससे पीने का पानी भर सके।एक और चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप भी बनाया जाए शांति विहार कॉलोनी,शिवपुरा आदि कॉलोनी के लोगो को शाहपुरा बस स्टैंड पर जाना पड़ता जो यहा से 2 किलो मीटर दूर पड़ता है

इसलिए चौधरी पेट्रोल पम्प के यहा बस स्टॉप बनाया जाए जिससे कॉलोनी वासियो को आने-जाने के लिए आसानी हो सके।

About The Author