डॉ. रणवीर कुमावत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव का दायित्व

IMG-20260811-WA0021

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।बनेड़ा-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, राजस्थान में प्रदेश सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बनेड़ा के डॉ. रणवीर कुमावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।डॉ. कुमावत ने सोनिया गाँधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम

जूली तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी का हृदय से धन्यवाद किया।डॉ.कुमावत ने कहा आप सभी ने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं कर्मठता के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।”

About The Author