, , , ,

राजस्थान। दलपतपुरा में किसानों की ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी, सरपंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।सीकर-पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुरा में किसानों की कृषि कुओं पर लगातार हो रही कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम पंचायत दलपतपुरा के सरपंच/प्रशासक बलराम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक सीकर को ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातों का खुलासा करने…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।सीकर-पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुरा में किसानों की कृषि कुओं पर लगातार हो रही कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत दलपतपुरा के सरपंच/प्रशासक बलराम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक सीकर को ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातों का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई कृषि कुओं पर धावा बोलकर ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी कर ली।

इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। चोरी की इस वारदात में कई किसानों की ट्यूबवेलें निशाना बनी हैं।

सरपंच ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई किसानों की ट्यूबवेलों से केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरियों के कारण किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि दलपतपुरा सीकर जिले का सीमावर्ती गांव है, जिसकी सीमा हरियाणा से लगती है। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापित करने की आवश्यकता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, चोरी गया माल बरामद किया जाए तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed