, ,

फसल बीमा राहत: 11,700 किसानों के खातों में 8 करोड़ रुपये जमा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में बीमा राशि हस्तांतरित की गई है। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के सतत प्रयासों और प्रशासन से समन्वय के चलते…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में बीमा राशि हस्तांतरित की गई है।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के सतत प्रयासों और प्रशासन से समन्वय के चलते शाहपुरा व फुलिया कला उपखण्ड के करीब 8,000 किसानों को 6.50 करोड़ रुपये तथा बनेड़ा उपखण्ड के लगभग 3,700 किसानों को 1.50 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

कुल मिलाकर करीब 11,700 किसानों के खातों में 8 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

यह सहायता किसानों के लिए राहतकारी साबित हो रही है, जिससे वे नुकसान की भरपाई के साथ आगामी कृषि कार्यों की तैयारी कर सकेंगे। किसानों ने इसके लिए सरकार व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

विधायक डॉ. बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी हर संभव सहायता दी जाती रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed