, ,

महाकाल के दरबार में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम अनुपम खेर और शुभांगी दत्त: भोग आरती में टेका मत्था, शिव भक्ति में रमे नजर आए सितारे

​ शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। उज्जैन-फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। सुबह इन फिल्मी सितारों ने उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर की भव्य भोग आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। जैसे ही मंदिर के शिखर पर भोग आरती का शंखनाद हुआ,…

1 minute

Read Time

​ शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। उज्जैन-फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। सुबह इन फिल्मी सितारों ने उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर की भव्य भोग आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया।

जैसे ही मंदिर के शिखर पर भोग आरती का शंखनाद हुआ, अनुपम खेर और शुभांगी दत्त भक्ति भाव के साथ भगवान की आराधना में लीन दिखाई दिए।मुख्य दर्शन के बाद अनुपम खेर ने मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में वीरभद्र भगवान और चंद्रादित्येश्वर महादेव का पूरे विधि-विधान से पूजन किया।

यही नहीं, उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा के समक्ष भी शीश नवाया और अपनी श्रद्धा प्रकट की। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इस खास मौके पर दोनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत और सत्कार किया।

मंदिर की दिव्य ऊर्जा से अभिभूत नजर आए इन सितारों ने इस आध्यात्मिक अनुभव को अविस्मरणीय बताया और बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed