डॉ. अंबेडकर मांगलिक भवन बोड़ा का सामाजिक सहयोग से निर्माण कार्य जारी बोड़ा।

IMG-20260804-WA0015

नगर में डॉ. अंबेडकर मांगलिक भवन का निर्माण कार्य जनसहयोग से लगातार प्रगति पर है।

मांगलिक भवन की जर्जर स्थिति में सुधार करने के लिए ।समाज के लोगों द्वारा आर्थिक एवं श्रमदान के माध्यम से इस महत्वपूर्ण भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन की जर्जर स्थिति में सुधार के लिए भवन के आसपास बाउंड्री, भवन के अंदर टाइल्स, टूट फूट की मरम्मत का कार्य में समाजसेवी, युवा एवं वरिष्ठजन बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगलिक भवन की स्थिति में सुधार होने के बाद सामाजिक, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समाज को एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। इससे समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे लोगों ने अधिक से अधिक

समाजजनों से आर्थिक सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है, ताकि भवन का निर्माण शीघ्र पूरा होकर समाज को समर्पित किया जा सके। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह भवन जल्द ही सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयार होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर बनेगा।

About The Author