, , , , ,

भीलवाड़ा में तनाव: परिवार ने लगाया सामाजिक बहिष्कार, जान से मारने की धमकियों और उत्पीड़न का आरोप

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी दुर्गा सालवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी दुर्गा सालवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से उनके परिवार को मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा खेत पर लगाए गए तारबंदी क्षेत्र में करंट छोड़ा जाता है, जिससे परिवार और आसपास के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि गत दिनों खेत में आग लगने से आम के कई पेड़ जल गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने निजी खातेदारी जमीन पर जाने का रास्ता बंद कर दिया है तथा गांव में सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है।

परिवार का आरोप है कि उनके घर आने-जाने वालों को भी रोका जा रहा है और लगातार डर का माहौल बनाया जा रहा है।परिवाद के अनुसार, आरोपियों द्वारा हथियारनुमा वस्तुएं लेकर घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने, रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने तथा “गांव छोड़ने” की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed