शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। आसींद-अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी भारत सरकार की प्रसाद स्वदेशी योजना के अंतर्गत भगवान देवनारायण की जन्मभूमि एवं विश्व विख्यात तीर्थ स्थल मालासेरी डूंगरी में चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्यों का भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जायजा लिया।
इस दौरान विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने जिला कलेक्टर को कॉरिडोर से जुड़े सभी प्रगतिशील निर्माण स्थलों पर निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रसाद व स्वदेशी योजना के अंतर्गत तीर्थ स्थल पर देवभक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
मालासेरी डूंगरी से जुड़े समग्र विकास हेतु भी विशिष्ट चर्चाएं की गयी।
निरीक्षण के दौरान आसिंद के उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















