, ,

राजस्थान। लादूलाल खटीक बने भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर की अनुशंसा पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास मेहला ने शाहपुरा निवासी लादूलाल खटीक को भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

लादूलाल खटीक लंबे समय से समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास मेहला ने लादूलाल खटीक को नियुक्ति पत्र सौंपा।

नियुक्ति के बाद लादूलाल खटीक ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण रामलाल जाट, शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास मेहला का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे।

इस दौरान शाहपुरा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन, कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा, ओम सिंधी एवं भेरूलाल खटीक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed