, ,

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में पुराने सिक्के, विदेशी मुद्राओं व डाक टिकट्स की प्रदर्शनी आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी पं. लादूराम व्यास के सुपुत्र सोमेश्वर व्यास के दुर्लभ संग्रह ने छात्रों को किया प्रभावित शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में सोमवार को पुराने सिक्कों, सैकड़ों डाक टिकट्स, विभिन्न विदेशी मुद्राओं, मैच बॉक्स कार्ड्स और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर…

1 minute

Read Time

स्वतंत्रता सेनानी पं. लादूराम व्यास के सुपुत्र सोमेश्वर व्यास के दुर्लभ संग्रह ने छात्रों को किया प्रभावित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में सोमवार को पुराने सिक्कों, सैकड़ों डाक टिकट्स, विभिन्न विदेशी मुद्राओं, मैच बॉक्स कार्ड्स और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता सेनानी पंडित लादूराम व्यास के सुपुत्र सोमेश्वर व्यास द्वारा वर्षों से किए गए दुर्लभ संग्रह का हिस्सा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य ईश्वरलाल मीणा ने किया।

उन्होंने कहा कि “सोमेश्वर व्यास का यह संकलन छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। इससे बच्चों में पुरानी विरासत को संरक्षित करने की भावना जागृत होगी और इतिहास के प्रति रुचि बढ़ेगी।”


प्रदर्शनी में विभिन्न युगों के सिक्कों, अनेक देशों की मुद्राओं, डाक टिकट्स पर छपे महापुरुषों के चित्र, शाहपुरा राजाधिराज द्वारा जारी ऐतिहासिक आदेश पत्र, फुलिया गेट के दरवाज़े की चाबी समेत कई दुर्लभ वस्तुएं बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहीं।


संकलनकर्ता सोमेश्वर व्यास ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संग्रह की प्रक्रिया, वस्तुओं के इतिहास और इनके संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया और अपने जीवन में कुछ नया और रचनात्मक करने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed