कादीसहना जीएसएस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ ध्वजारोहण

IMG-20260816-WA0079

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।कादीसहना/शाहपुरा क्षेत्र के कादीसहना स्थित जीएसएस परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के वीर शहीदों को

श्रद्धापूर्वक याद करते हुए राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डायरेक्टर भेरूलाल गाडरी, काली देवी मीणा,नारू भील,कन्हैयालाल आचार्य, रतन लाल जाट,

रामावतार आचार्य, कान्हा गाडरी, रूपलाल माली, छोटू बेरवा, कल्याण सुथार व्यवस्थापक ओमप्रकाश खारोल सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

About The Author