भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने बनाया स्वतंत्रता दिवस

IMG-20260816-WA0080

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर/जहाजपुर बस स्टैंड पर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ 80 वा स्वतंत्रता दिवस ड़ॉ भीमराव अंबेडकर को फूलों की माला पहनाकर कर व जय भीम के नारों के साथ मनाया।आजाद समाज पार्टी की अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि स्वर्गीय भैरू पेंटर के नक्शे कदम पर चलते हुए महिला मोर्चा ने यह कार्यक्रम किया।

आशा देवी ने बताया कि हम महिला मोर्चा कार्यकर्ता हर कार्यक्रमो के लिए तैयार रहती और आगे भी तैयार रहेगी।इस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मंजू देवी ने कहा कि जहाजपुर में एक मात्र स्थान है बाबा साहब का जहा पर भी पूरी तरह से कोई सुविधा नही है यहा पर चढ़ने के लिए सीढ़िया भी नही है और ना ही कोई स्मारक पर कोई साफ सफाई की व्यवस्था है।यहा बैठने के लिए कोई छाव की व्यवस्था भी नही है।

इस अम्बेडकर स्मारक के चारो तरफ अतिक्रमण लगा हुआ है।इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाइए।इस 15 अगस्त के कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी की नगर अध्यक्ष आशा देवी रेगर,भीम आर्मी उपाध्यक्ष मंजू देवी,लक्ष्मी मीणा आजाद समाज पार्टी तहसील अध्यक्ष, कांता देवी रेगर तहसील उपाध्यक्ष,कर्मा देवी रेगर नगर उपाध्यक्ष, किरण रेगर,पूर्व सरपंच रावत खेड़ा मुकेश रावत,भवानी भीम आर्मी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author