गंगापुर मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता

IMG-20261014-WA0005

खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के अंतिम तीन दिन शेषनवंबर माह में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताआयोजन कर्ताओं ने की अपील

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

गंगापुर-जिला भीलवाड़ा की सर ज़मीं परपिछले साल की तरह इस साल भी क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए जल्द आ रही है मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिताआयोजनकर्ता अकरम मोहम्मद सिंधी उर्फ (टाइगर)एवं मुख्य संरक्षक नूर मोहम्मद

खान ने बताया की 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन चालू है इच्छुक खिलाड़ी तय तिथि तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। तय तिथि पश्चात आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाए इस क्रिकेट प्रतियोगिता की तारीख नवंबर माह में निर्धारित की जाएगी पांच दिवसीय टूर्नामेंट में 8 टीमें लेगी भाग रजिस्ट्रेशन के 15 अक्टूबर के बाद टीमों के ऑक्शन

(नीलामी)करवाई जाएगी आयोजन कर्ता अकरम सिंधी एवं प्रीमियर लीग के मुख्य संरक्षक नूर मोहम्मद खान ने जानकारी देते हुए बताया देश के मशहूर इंटरनेशनल अंपायर मोहम्मद रफी की पहली बार रोमांचक अंपायरिंग भी देखने को मिलेगी जो टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी साथ ही नेशनल प्लेयर RPL शाहबाज़ खान भी खिलाड़ियों का

हौसला बढ़ाने आएंगे लीग संयोजक इकबाल मोहम्मद छीपा ने बताया इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण अमित बोलियो इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड से मेवाड़ स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।

About The Author