मुलाना । एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 19 मई 2026, मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न चरणों की साक्षात्कार एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद परिषद में स्थान दिया गया।
समारोह में परिषद सदस्यों ने ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ ली।
कक्षा बारहवीं नॉन-मेडिकल के युवल कालड़ा को स्कूल कैप्टन बॉय तथा कक्षा बारहवीं मेडिकल की पलक को स्कूल कैप्टन गर्ल चुना गया। अन्य परिषद एवं कोर कमेटी सदस्यों को भी पद पट्टिकाएं प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विद्यालय प्रशासन ने सभी नवचयनित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यालय की गरिमा और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।















