• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बद्री मंडल को विनम्र श्रद्धांजलि

Andher Nagri by Andher Nagri
January 1, 2026
in देश-विदेश, बिहार, राजनीति, समाज
0
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बद्री मंडल को विनम्र श्रद्धांजलि
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

“ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना ”

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

23 दिसंबर 2025 को जब पूर्वी नेपाल बिराटनगर निवासी एक प्रख्यात समाजसेवी, लोकप्रिय जननेता पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. बद्री प्रसाद मंडल को प्रकृति ने नेपाल वासियों से छीन लिया l

उनका जन्म 14 अगस्त 1942 को बिराटनगर में हुआ था l वे 83 वर्ष 04 महीना 09 दिन के थे l कौन जानता था कि वे चंद वर्षो में ही अपनी लगन और निष्ठा के बल पर प्रतिबद्ध और सरोकार पूर्ण राजनीति के माध्यम से नेपाल के राजनीति की एक साक्षी बनकर उभरेंगे l

राजशाही समर्थक और उप प्रधानमंत्री बद्री प्रसाद मंडल नेपाल के सदभावना पार्टी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष थे l एक प्रमुख राज भक्त होने के नाते उन्होंने दो पूर्व राजाओं बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह और उनके भाई ज्ञानेंद्र शाह का विश्वास अर्जित किया और उन्हें बार -बार राजकीय जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया l

नेपाल की राजनीति में दलितों, पिछड़ा, अति पिछड़ा, मधेशी एवं उपेक्षित के रहनुमा बद्री प्रसाद मंडल दिन दुःखियों और गरीबों के न सिर्फ सच्चे दोस्त थे, बल्कि उनका सम्पूर्ण जीवन और कर्म गरीबों के लिए समर्पित था l

उनकी उपस्थिति आज के बदले हुए संदर्भ में कुछ ज्यादा ही सिद्धत से महसूस की जा रही हैं l उन्होंने मधेश राजनीति के जरिए नेपाल में समय -समय पर परिवर्तन की जो नींव रखी उसकी तासीर आज भी कम नहीं हुई हैं l बल्कि विषम होती स्थितियों में और प्रासंगिक हो उठी हैं l

“सादा जीवन उच्च विचार ” उनकी जीवन की पहली प्राथमिकता थी l

बद्री प्रसाद मंडल जी में रैखिक विकास के साथ ही तत्कालीन समय, समाज और राजनीति में की गई इनकी प्रवृतियाँ उसकी आंतरिक और बाहरी गुत्थियां आकर उपस्थित होती हैं l

नेपाल की मधेशवाद की आवाज़ को मुखर स्वर देने का सवाल हो या फिर बहुसंख्यक आबादी के हित चिंतन का सवाल या फिर नेपाली की जगह हिन्दी – मैथिली के अहमियत को रेखांकित करने की पहल हो या मधेशी आंदोलन में सक्रियता का, इन मसलों पर उनकी राजनीतिक पहल का कायल पूरा नेपाल रहा हैं l

2004 में बी एस में राजा ज्ञानेंद्र शाह के नेतृत्व में गठित मंत्री मंडल में उन्हें तीसरे वारिष्ठता क्रम पर कृषि मंत्री बनाया गया l

गणतंत्र की स्थापना के बाद,वे लम्बे समय तक राजनीति से निष्क्रिय रहें और फिर सदभावना पार्टी के माध्यम से सक्रिय राजनीति में लौटे l उस समय मोरंग जिले के अध्यक्ष रहें l मंडल 1981 बी एस में पहली बार शाही परिवार के करीब आए और उन्हें वित्त सहायक मंत्री नियुक्त किया गया l 1986 बी एस में उन्होंने कानून और न्याय मंत्री के रूप में भी कार्य किया l

वे मोरंग के एक पुराने और सक्रिय नेता थे l पंचायत काल में उन्होंने कई बार मंत्री पद संभाला था l उसने अपना इतिहास स्वयं रचा था l मंडल मधेशी समुदाय के पहले व्यक्ति थे, जो गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री दोनों पदों पर पहुंचे l पूर्वी नेपाल में कभी एक शक्तिशाली नेता रहें मंडल की प्रमुखता गणतंत्र की स्थापना के बाद कम हो गई l

बाद में उन्होंने गजेंद्र नारायण सिंह द्वारा स्थापित सदभावना पार्टी के माध्यम से राजनीति में पून: प्रवेश किया, और अपने जीवन के उतरार्ध में राजशाही राजनीति से जुड़े रहें l

कुछ व्यक्ति पद पाकर गौरवान्वित होते हैं, तो कुछ महान व्यक्तित्व ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पाकर पद धन्य हो जाता हैं, और इन्हीं कुछ महान लोगों में एक स्व: बद्री प्रसाद मंडल जी थे l “कर्मणये वा धिकारस्ते माँ फलेशु कदाचन ”

गीता के इस सुक्ति पर आजीवन अमल करने वाले स्व: मंडल हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें l उनका सम्पूर्ण जीवन और व्यक्तित्व करुणा, मर्यादा और मानवीय मूल्यों से ओत प्रोत था l सबसे बड़ी बात यह थी कि अधिकार से वंचित गरीबों मधेशी के वह अपने थे l गरीबों मधेशी की व्यथा ही उनकी व्यथा थी l सच्चे अर्थो मैं वे मधेशी गरीबों के मसीहा थे फलस्वरूप मधेशी गरीबों और शोषितों ने उनके जीवन काल में ही उन्हें अपना मसीहा कहना सम्बोधित करना प्रारम्भ कर दिया था l

जो भी मांगने आया उसे कभी भी खाली हाथ नहीं लौटाया चाहे याचक जो भी हो l स्व:मंडल “जाति न पूछो साधु की ” पर आजीवन अमल करते रहें l वे पूरे नेपाल मैं शांति, सौहार्द तथा सभ्यक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहें l

गीत की चंद पक्तियां हमें बार -बार याद आती हैं : – “एक दिन बिक जाएगा माटी के बोल “जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल ” को स्मरण करते हुए इतना निश्चित ही कहाँ जा सकता हैं कि स्व: बद्री प्रसाद मंडल जी के बोल वचन, विधा, त्याग जब -जब नेपाल वासियों को याद आते रहेंगे, तब -तब उन्हें मर्माहित करता रहेगा,और अन्त में………”ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना “l

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#बिहार#बिहार_राजनीति#राजनीति
Previous Post

शाहपुरा में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में काढ़ा वितरण प्रारंभ

Next Post

बहार से साफ दिखने वाला इंदौर भीतर से कितना गन्दा हो गया

Next Post
बहार से साफ दिखने वाला इंदौर भीतर से कितना गन्दा हो गया

बहार से साफ दिखने वाला इंदौर भीतर से कितना गन्दा हो गया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri