खेल देश-विदेश राजस्थान समाज

भीलवाड़ा जिला तैराकी संघ के चुनावकार्तिकेय व्यास अध्यक्ष, गौतम सिंह सचिव और नमन कोषाध्यक्ष बने

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भीलवाड़ा जिला तैराकी संघ के चुनाव शाहपुरा स्थित तरणताल पर संपन्न हुए।चुनाव में कार्तिकेय व्यास को अध्यक्ष और महाव्रत गौतम सिंह चौहान को सचिव चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामपाल बिड़ला की देखरेख में जिला संघ की कार्यकारिणी के सभी पदों पर आगामी चार वर्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजस्थान तैराकी संघ की ओर से विनोद सनाढ्य, जिला ओलंपिक संघ की ओर से लाजपत आचार्य और जिला क्रीडा परिषद की ओर से हेमेन्द्र सिंह राणावत पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। जिला संघ की नई कार्यकारिणी में कार्तिकेय व्यास अध्यक्ष, महाव्रत गौतम सिंह चौहान सचिव और नमन ओझा कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए।

नरेश बूलिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार, गोपाल कृष्ण सुल्तानिया और कुणाल ओझा को उपाध्यक्ष, गोपाल सोनी, सत्यनारायण टेलर और वेदप्रकाश सुथार को सह सचिव के पद पर चुना गया है।

About The Author