, , ,

राजस्थान। शाहपुरा के विकास मुद्दों पर CM भजनलाल शर्मा से मिले विधायक बैरवा, विकास पुस्तिका का किया विमोचन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विधायक द्वारा शाहपुरा क्षेत्र की विकास पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा कराया गया।विकास पुस्तिका में पिछले दो वर्षों…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस दौरान विधायक द्वारा शाहपुरा क्षेत्र की विकास पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा कराया गया।विकास पुस्तिका में पिछले दो वर्षों में शाहपुरा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रगतिशील योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है।

इसके माध्यम से क्षेत्र की विकास दिशा एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

भेंट के दौरान विधायक डॉ. बैरवा ने मुख्यमंत्री को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा शहरी व ग्रामीण आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शाहपुरा क्षेत्र के विकास के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु संकल्पित हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed