खटीक समाज के मंशापूर्ण महादेव के आरती के बाद खीर के प्रसाद का किया वितरण
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-खटीक समाज शिव शक्ति धर्मशाला पिवनिया तालाब के सामने मंशापूर्ण महादेव के समाज बन्धु द्वारा सावन के पवित्र महीने में पुरे सावन में सुबह-साम महादेव की आरती की जाती है।जिसमे सभी भक्तगण बड़े ही उत्साह के साथ महादेव की
भक्ति में लगे रहते है व भगवान महादेव का श्रंगार करते है व आरती करते है।आज सुबह मंशापूर्ण महादेव को श्रंगार करके व पूजा अर्चना कर पंडित श्रवण पाराशर द्वारा खटीक समाज की तरफ से खीर का भोग लगाया गया।जिसमें समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे।