सेवा, समर्पण और सहयोग के साथ लायंस क्लब पचोर का निःशुल्क नेत्र शिविर
पचोर l सेवा, समर्पण एवं सहयोग की भावना के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचोर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 160 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 39 मरीजों का चयन नेत्र ऑपरेशन हेतु
किया गया।ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर की ओर से भोजन, केले, नमकीन के पैकेट एवं पानी की बोतल उपलब्ध कराई गई। इसके पश्चात सभी चयनित मरीजों को बस के माध्यम से आनंदपुर रवाना किया गया, जहां उनका नेत्र ऑपरेशन, लेंस, आवश्यक दवाइयां एवं चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी ने बताया कि लायंस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी, सचिव लायन डॉ. राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्री फ्रेंड लायन मनीष अग्रवाल, लायन दीपक माहेश्वरी, लायन सूरज गुप्ता, लायन दिलीप सोनी,
लायन दीपक जुलानिया, लायन मनोज अहिरवार, लायन राजकुमार अहिरवार एवं लायन डॉ. संजय नागर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।लायंस क्लब के इस सेवा कार्य की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना करते हुए क्लब एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।