तैराकी में खुशी गाडरी ने जीते तीन पदक, राज्य स्तर पर चयन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। 70वीं जिला स्तरीय तैराकी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता अंडर-17/19 का आयोजन 19 से 23 सितंबर 2026 तक विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, भीलवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में GHSS प्रतापपुरा की छात्रा खुशी गाडरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन
पदक अपने नाम किए।खुशी गाडरी ने 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) में स्वर्ण पदक, 200 मीटर में रजत पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खुशी का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन
हुआ है।खुशी गाडरी आगामी 28 सितंबर 2026 से GHSS सकतपुरा, कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शंकर सिंह राठौड़ ने दी। खुशी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।