कोली समाज ने निकाली जलझूलनी ग्यारस पर रामदेव जी महाराज की शोभा यात्रा

IMG-20260922-WA0020(1)

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-

शाहपुरा नगर में कोली समाज के तत्वाधान में जलझुलनी एकादषी के अवसर पर बाबा रामदेव मन्दिर से जुलूस प्रारम्भ होते ही हर घर से बाबा रामदेव की जोत में चूरमा-बाटी का भोग लगाया जाता है व कोली मौहल्ला आस्था का सैलाब हाथो में पचरंगी ध्वजाए, जय हो रामा पीर,खम्मा-खम्मा हो कुवंर अजमाल रा,जयकारो से गूंजा शाहपुरा में

शौभायात्रा में हाथ में झण्ड़ा लेते हुए व महिलाये गीत गाते हुए व बच्चे नाचते हुए शौभायात्रा में जय हो रामा पीर,एक दो तीन चार बाबा तेरी जय जयकार,जैसे नारे लगाते हुए स्थानीय कोली मौहल्ला स्थित बाबा रामदेव मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो कि कोली मौहल्ला मन्दिर से नया बाजार व सदर बाजार,चमना

बावड़ी,कुंडगेट, त्रिमूर्ति चौराया होते हुए पिवणिया तालाब पर पहुची। इस अवसर पर कोली समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली, हाथकरघा समिति अध्यक्ष नाथूलाल कोली, सचिव नाथू लाल तलाया कोली, महेश कोली,चन्द्र प्रकाश कोली,कमल कोली, रमेश

कोली, सोहनलाल कोली, कैलाश कोली, रामप्रताप कोली, नोरत कोली, मिश्री लाल कोली, गोपाल कोली, दौलत कोली, प्रेमचन्द कोली, बंशी लाल कोली, बरदीचन्द कोली, पुष्पेन्द्र कोली, बबलु कोली, चान्द मल कोली, सोहन लाल कोली, गणपत कोली ने

सामूहिक रूप से बाबा रामदेव की प्रतिमा को जल से झुलाकर पंड़ित भगतराम ने पूजा अर्चना कर आरती कर अच्छी वर्षा की कामना की तथा कोली समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली ने बताया कि प्रतिवर्ष समाज की ओर से जलझुलनी एकादशी के अवसर पर बाबा रामदेव के अतिरिक्त जल की पूजा अर्चना कर सबके सुख समृद्वि की

कामना की जाती है अन्त में शौभायात्रा कोली मौहल्ला में स्थित शिव मन्दिर पर समाप्त हुई जहा भगवान शिव का जलाभिषेक कर आरती की गई

सभी भक्तो को शिवशक्ति युवा मण्डल द्वारा प्रसाद वितरण किया। इस से पूर्व बाबा रामदेव मन्दिर पर रात्रि जागरण कर भजन संध्या में कलाकार कैलाश कोली ने भजनों की प्रस्तुति दी।

About The Author