, , , ,

कुंड गेट विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, जीव जंतु पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आज समय की आवश्यकता बन चुकी है। इसी क्रम में शाहपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आज समय की आवश्यकता बन चुकी है। इसी क्रम में शाहपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग और संवेदनशील बनाने हेतु विभिन्न गतिविधिया की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे निरंतर बढ़ती गर्मी जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण पर्यावरण असंतुलन है।

प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग और पेड़ पौधों के अंधाधुंध कटाई से धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिससे न केवल इंसानों बल्कि जीव जंतुओं और पक्षियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

विद्यालय में लगे हुए हैं विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो को पौधों का आज विद्यालय के कार्मिकों और छात्र-छात्राओं द्वारा जल सिंचन का कार्य भी किया गया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है पशु पक्षी जीव जंतु पेड़ पौधों का सदैव संरक्षण करना है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिंडे भी बांधकर उनमें प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा क्षेत्रीय वन अधिकारी थानमल परिहार,वनपाल खुशवंत सिंह राठौड़, सहायक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी Rudip महेंद्र सिंह राणावत, सुधा पारीक, वर्षा व्यास, लाड़ कंवर, रामेश्वर लाल पथरोड सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों उपस्थित थे।

संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में यह संकल्प लिया गया कि पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे जल संरक्षण करेंगे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed