मध्यप्रदेश शिक्षा स्वास्थ

शासकीय पी जी महाविद्यालय दतिया में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत हुआ व्याख्यान का आयोजन।

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में दिनांक 21. 04. 2026 को शासन के निर्देशानुसार पोषण पखवाड़े के तहत पोषण आहार के महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ। स्वागत उद्बोधन दीपिका दीक्षित कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. सीमा सिंह विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र ने विद्यार्थियों को पोषण आहार के महत्व से परिचित कराया तथा किशोर बालिकाओं को कैसा आहार लेना चाहिए इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

डॉ. नाजिश शेख सहायक प्राध्यापक ने विद्यार्थियों को अपने आहार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ताकि कुपोषण जनित समस्याओं से बचा जा सके साथ ही उन्होंने स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए डाइट चार्ट भी बताया जिससे शिशुओं को पूर्ण पोषण प्राप्त हो।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ चारु सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. एस के पाण्डेय, डॉ प्रतिभा पाण्डेय, डॉ. शिव सिंह, डॉ. के एस दादौरिया, डॉ. ममता शर्मा, डॉ अमिता यादव, आशीष राहुल सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author